September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Lok Sabha Elections 2024 | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा चुनाव को लेकर दी बड़ी जानकारी

1 min read
Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 | Chief Electoral Officer Reena Babasaheb Kangale gave big information regarding Lok Sabha elections.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारी दी है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाताओं की जानकारी दी गई है। अंतिम प्रकाशन में 1 लाख 20 हजार 920 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं। छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उसके अनुसार 18 से 19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 184 हैं। इसके साथ-साथ महिला मतदाता की संख्या 1करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 हैं, और पुरूष मतदाता की संख्या 1 करोड़ 1लाख 80 हजार 405 हैं।

थर्ड जेंडर के 732 मतदाता –

प्रदेश में 732 थर्ड जेंडर यानी तृतीय लिंग मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनेंगे। मतदान केंद्र पुनरीक्षण में कुल 3 लाख 23 हजार 602 नाम विलोपित किए गए। मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर हेल्प लाइन एप बनाया गया हैं।

लोकसभा चुनाव पर होगा महामंथन : साय मंत्रिमंडल समेत सांसद और पदाधिकारी जाएंगे राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली –

वही भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर महामंथन करने के लिए देश भर के सभी सांसद, विधायकों और राज्यों के पदाधिकारियों के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन करने का फैसला किया है। 17 और 18 फरवरी को होने वाले अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनका पूरा मंत्रिमंडल, सभी विधायक, सांसद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों को मिलाकर करीब तीन सौ लोग दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी प्रारंभ कर दी है।

लोकसभाओं को 146 कलस्टरों में बांटने के बाद हर राज्य में लोकसभा की तैयारी तेज कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। कलस्टर के प्रभारियों, लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजकों के बाद पर्यवेक्षक भी तय हो गए हैं। अब इस माह विधानसभा के भी प्रभारी और सह प्रभारी तय होंगे साथ ही कई समितियों का गठन करके भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

दिल्ली में जुटेंगे देशभर के नेता –

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही अपना राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 17 और 18 फरवरी तो तय किया है। शनिवार और रविवार को अधिवेशन रखने के पीछे का कारण यह है कि इस समय छत्तीसगढ़ के साथ ही और कई राज्यों में राज्य सरकारों का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के साथ विधायकों को अधिवेशन में पहुंचने में परेशानी न हो इसलिए सोचकर तारीख तय की गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने बताया, अधिवेशन की जानकारी आई है। अपने राज्य से करीब तीन सौ की संख्या में विधायक, सांसद, प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष जाएंगे।

लोकसभा पर होगा फोकस –

अधिवेशन में संगठन को लेकर चर्चा के साथ अहम चर्चा लोकसभा चुनाव को लेकर होगी। जानकारों का कहना है कि संभावना यही है कि अधिवेशन से पहले लोकसभा के प्रत्याशियों की पहली सूची भी घोषित हो जाएगी। अधिवेशन में लोकसभा चुनाव में क्या-क्या करना है किस तरह से जीतना है, इसको लेकर राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। इसी के साथ संगठन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होगी। अधिवेशन से पहले देश भर में गांव चलो घर-घर चलो अभियान भी पूरा हो जाएगा। इसकी पूरा फीड बैक भी सभी राज्यों से अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन को मिल जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *