Loharidih Arson-Murder Case | लोहारीडीह आगजनी-हत्याकांड में 167 में से 32 लोग निर्दोष

Loharidih Arson-Murder Case | 32 out of 167 people innocent in Loharidih arson-murder case
कबीरधाम। लोहारीडीह आगजनी-हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार 167 में से 32 लोगों को निर्दोष माना है और उनकी रिहाई के लिए जिला अदालत में आवेदन दिया है।
मामले की जांच में 24 से अधिक लोगों का हत्या-आगजनी से कोई लेना-देना नहीं पाया गया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। जल्द ही इन सभी को रिहा किया जा सकता है।
क्या है लोहारीडीह आगजनी-हत्याकांड?
सरपंच कचरू उर्फ शिवकुमार साहू की बालाघाट जिले में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। ग्रामीणों ने शिवकुमार साहू की हत्या की आशंका जताई और 15 सितंबर को रघुनाथ साहू के घर पर हमला कर दिया। घर को जला दिया गया, जिसमें रघुनाथ साहू की जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने 167 लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब निर्दोष पाए गए 32 लोग जल्द ही रिहा होंगे।