March 12, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

LIVE | UP पुलिस ने राहुल गांधी को जमीन पर गिराया, कांग्रेस का सवाल क्या पीड़ित परिवार से मिलना गुनाह..? क्यों घबरा रही है योगी सरकार…?, कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे की बरसात, POLICE अज्ञात स्थान पर ले गई RAHUL-PRIYANKA को

Spread the love

 

हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में आवाज़ें उठ रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने राहुल गांधी को जमीन पर धक्का तक दे डाला। पुलिस ने राहुल प्रियंका को जीप में बिठा लिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर लेट गए। दोनों को जीप में बिठाकर पुलिस रवाना हो गई है। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी डंडा बरसाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके हाथ पैर तक तोड़ने की कोशिश की गई है। यूपी पुलिस कि इस प्रकार की तानाशाही के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी काफी रोष उत्पन्न हो गया है। जीप में बिठाने के बाद अब तक जानकारी नहीं है कि राहुल और प्रियंका को पुलिस कहां ले गए है।

अब तक की सबसे बड़ी बात यह है कि यदि राहुल प्रियंका को हाथरस जाने दिया जाता तो क्या मामला इतना नहीं गरमाता???

उत्तर प्रदेश पुलिस और योगी सरकार पर कांग्रेस सवाल उठा रही है कि वे केवल पीड़ित परिवार से मुलाकात करना चाहते थे तो उनसे मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है? राहुल गांधी ने पूछा है कि उत्तर प्रदेश सरकार आखिर इतना घबरा क्यों रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *