February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

LIVE: रांची पहुंचे राहुल, स्टालिन समेत कई विपक्षी नेता, थोड़ी देर में हेमंत लेंगे शपथ

Spread the love

◆झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन थोड़ी देर में रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, अशोक गहलोत, एमके स्टालिन समेत दिग्गज नेता रांची पहुंच चुके हैं। शपथग्रहण के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य और विशाल पंडाल सजाया गया है।

◆हाइलाइट्स

◆रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथग्रहण कार्यक्रम
हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे 30 से अधिक दिग्गज नेताओं के आने की उम्मीद।

◆राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमंत सोरेन को शपथ दिलाएंगी

◆समारोह स्थल पर सुरक्षा प्रबंध की चाक-चौबंद व्यवस्था

◆प्रणब मुखर्जी भी नहीं आ रहे

◆पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वास्थ्य कारणों से रांची आने में असमर्थता जाहिर की है। हेमंत सोरेन ने उन्हें भी न्यौता दिया था। प्रणब मुखर्जी ने झारखंड की नई सरकार को बधाई दी है और कहा है कि उन्हें जिस काम के लिए जनमत मिला है उसे वे पूरा करेंगे।

◆स्टालिन पहुंचे रांची डीएमके के कई वरिष्ठ नेता भी हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गए हैं। डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन खुद रांची पहुंचे हैं। इसके अलावा सांसद टीआर बालू और सांसद कनिमोझी भी रांची पहुंची हैं।

◆कांग्रेस के 2 और RJD के 1 मंत्री लेंगे शपथ-सूत्र

◆सूत्रों के मुताबिक आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस तरह से आज हेमंत सोरेन के अलावा तीन और मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *