February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

कोविड-19 बुलेटिन : कोरोना प्रकोप से बुरी हो रही प्रदेश की स्थिति, अब तक 1211मरीजों की पुष्टि, पढ़े पूरा अपडेट..

Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 1211 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 859 लोगों का उपचार जारी अभी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में रायपुर- 7, बलौदाबाजार- 3, राजनांदगांव- 2, बेमेतरा- 1 और जांजगीर में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं आज 12 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 93059 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 89914 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1211 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1936 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 347 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 5 की मौत हो चुकी है। वहीं 859 मरीजों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *