Korba News | अटल आवास में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, अभी पुलिस छानबीन जारी

कोरबा। रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया अटल आवास निवासी युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। युवक का शव उसके घर के सामने अर्धनग्न हालत में देखा गया। घटना की सूचना आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई है। रामपुर पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।
प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर दिखने वाले चोट के निशान से हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। खोजी डाक भी मौके पर पहुंच गया हैं और पुलिस छानबीन में लगी हुई है। मृतक का नाम अमित सोनी बताया जा रहा है जो कि आदतन बदमाश था।