February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

कोंडागाँव | युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के परिणाम जारी, कोंडागांव के जिलाध्यक्ष बनाए गए पीताम्बर नाग

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम शनिवार की दोपहर 2 बजे जारी हो गए हैं। जिसमें एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके आकाश शर्मा अब युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने आशीष मोनू अवस्थी को लगभह 3,86000 वोटों की बढ़त हासिल किया है।

जिलाध्यक्ष बने पीताम्बर नाग- 

इसी क्रम में कोंडागांव जिलाध्यक्ष के पद हेतु दो प्रबल दावेदार माने जा रहे कपिलकांत नाग और पीताम्बर नाग के बीच पीताम्बर नाग ने 1437 मतों से बढ़त हासिल कर जिलाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। तथा संजय कुमार मारकाम 8,819 वोटों से जीत हासिल कर केशकाल विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

ये बने प्रदेश महासचिव- 

इसी तरह प्रदेश महासचिव के रूप में यासीन मेमन 16,886 वोट, श्रीपाल कटारिया 8,674 वोट और प्रेमशीला मंडावी 7,720 वोट हासिल कर के प्रदेश महासचिव बने हैं।

आपको बता दें कि कोंडागांव जिले में युवा कांग्रेस के इस संगठनात्मक चुनाव को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी गहमा गहमी चल रही थी। संगठन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेम्बरशिप करने में जुटे हुए थे। परिणामस्वरूप पीताम्बर नाग को कुल 10,290 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं कपिलकान्त नाग को 8,853 वोट मिले। इस तरह से पीताम्बर नाग ने 1437 मतों से बढ़त हासिल कर कोंडागांव युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *