February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

कोंडागांव | पहचान छुपाकर जिले में निवासरत थे समाज विशेष के लोग ! 3 दिनों में 43 व्यक्ति हुए गिरफ्तार…. संदिग्ध तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही !

Spread the love

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोंडागांव जिले में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में संदिग्ध लोगो एवं गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए। जिसके परिपालन में एएसपी कौशेलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन में एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय एवं केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें गठित कर सघन जांच की गई। जिस पर 3 दिनों में 43 लोगो के संदिग्ध पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

कोंडागांव कोतवाली प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि छापेमार कार्यवाही के दौरान पकड़ाए गए संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा अपनी उपस्थिति छिपाई जा रही था। जब पुलिस ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ा और उनसे उनका परिचय पूछा गया तो सभी अपना नाम छिपा रहे थे। उनसे कडाई से पुछताछ की गई तब उन्होंने अपना अपना नाम बताया। उक्त आचरण संदिग्ध पाए जाने पर तत्कालिक परिस्थितियों को देखते हुये सभी 16 संदिग्ध व्यक्तियों को सदाचार बनाये रखने हेतु धारा 128 बीएनएसएस का इस्तागासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिनका वारण्ट बनने से केन्द्रीय जेल जगदलपुर में दाखिल किया गया।



पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जनचर्चा का विषय बनी-

आपको बता दें कि इससे पहले भी कोंडागांव व केशकाल पुलिस ने इसी तरह ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कोंडागांव से 23 एवं केशकाल से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में 11 नवंबर को एक बार फिर कोंडागांव पुलिस ने 16 लोगों पर यह कार्यवाही की है। चूंकि गिरफ्तार हुए आरोपियों में अधिकांश आरोपी समाज विशेष के हैं। और सभी आरोपी उत्तरप्रदेश और बिहार से आकर यहां निवासरत हैं।



भोली भाली युवतियों निशाना बनाते हैं- सूत्र

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि ये लोग अंदरूनी इलाकों में घूम घूम कर अलग अलग प्रकार का काम करते हैं। और वहां निवासरत भोली भाली आदिवासी बालिकाओं को अपना निशाना बनाते हैं। कई युवक ऐसे हैं जिनके झांसे में स्थानीय युवतियां आ चुकी हैं और लगातार संपर्क में भी हैं। सम्भवतः ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है। बहरहाल कोंडागांव व केशकाल पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में जनचर्चा का विषय बनी हुई है।

11 नवम्बर को गिरफ्तार हुए संदिग्धों का नाम निम्नानुसार है-

(1) साहिल पिता अबरार
(2) हसीब पिता मेहबूब
(3) वसीम पिता शमीम
(4) बारिस पिता गफ्फार
(5) इंतजार हुसैन पिता रहिश दूल्हा
(6) मतीन पिता यासीन
(7) फखरूद्दीन पिता सरदीक
(8) मो. उमर पिता मो. यूनस
(9) मो. फिरोज पिता मो. जाहिर
(10) मो. यूनूस पिता मो. तसलीम
(11) फरमान पिता नशरू‌द्दीन
(12) वासिल पिता युसुफ
(13) रिहान पिता मोहम्मद यामीन
(14) वसिम पिता नूर मोहम्मद
(15) रिजवान मलिक पिता यामिन
(16) सान मोहम्मद पिता यामिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *