February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

कोंडागांव | केशकाल के नुमान रजा का फैशन अफिनिटी छत्तीसगढ़ में हुआ चयन

Spread the love

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत मस्जिद गली निवासी नुमान रज़ा का चयन छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित फैशन शो, फैशन अफिनिटी में किया गया है। 21 वर्षीय नुमान ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय ऑडिशन में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि नुमान रज़ा की ऊँचाई 184.42 सेमी (6 फुट) है। उन्होंने नअपनी प्रारंभिक शिक्षा सुरडोंगर इंग्लिश मीडियम स्कूल, केशकाल से पूरी की है। नुमान का कहना है कि उन्हें क्रिकेट खेलना, यात्रा करना, पढ़ना और नृत्य करना पसंद है। हालांकि, अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में वे इसे एक रहस्य बनाए रखना चाहते हैं।

फैशन अफिनिटी के निदेशक हर्षा राजपाल, डॉली शर्मा, रोहित त्रिपाठी, और आलोक गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। और यह राज्य स्तर की एक प्रमुख सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसमें ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल तक पहुँचने का मौका मिलता है, और सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागी ही फिनाले में हिस्सा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *