September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

कोंडागांव जिले के 8वें कलेक्टर दीपक सोनी ने किया कार्यभार ग्रहण  

1 min read
Spread the love
नीरज उपाध्याय/कोण्डागांव:- सोमवार को जिले के नव नियुक्त कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिला कार्यालय पहुंच विधिवत जिले के 8वें कलेक्टर के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर ने जिला कार्यालय का भ्रमण कर समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके पश्चात् उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया। जहां उन्होंने जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिले में पूर्व से ही योजनाओं का उत्कृष्ट संचालन किया जा रहा है। जिसे निरंतर जारी रखते हुए आपसी सहयोग से हम आगे बढ़ाना है।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ कार्य कर योजनाओं एवं कार्यों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी जनहित के मुद्दे पर सभी अधिकारी उनसे सतत् सम्पर्क कर समाधान कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दीपक सोनी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा, कलेक्टर जिला सूरजपुर के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *