कोंडागांव | शातिर ठगों ने INCOME TAX OFFICER बनकर व्यापारी से ऐंठ लिए लाखों रुपए ! आरक्षक समेत 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, 2 लग्जरी कारें भी जप्त….

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोंडागांव पुलिस व सायबर सेल की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारी बन कर ग्राम बम्हनी में हार्डवेयर व्यापारी से लूट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख से अधिक नकद रुपए व 2 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी वाय. अक्षय कुमार ने सम्पूर्ण मामले का खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर…
बता दें कि दिनांक 23/03/2025 को प्रार्थिया तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी थाना कोण्डागांव ने थाना कोण्डागांव में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19/03/ 2025 को दोपहर लगभग 02.30 बजे एक इनोवा कार क्रमांक CG 10 BM 3041 में चार व्यक्ति उसके दुकान के पास आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे हुए थे। तथा जबरदस्ती उसके घर दुकान में घुसकर घर के आलमारी में रखे पांच लाख रूपये नगदी को बल पूर्वक आलमारी से निकालकर तथा गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए कैमरे के डीव्हीआर को निकालकर तथा घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर, के मोबाईल को लूटकर अपने साथ ले गए है।
इस रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव मे अपराध क्रमांक 118/2025 धाराः- 309 (4) 127 (2) 332 (ग) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर कोण्डागांव एसपी वाय अक्षय कुमार से निर्देश प्राप्त हुआ कि तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन पर अनुविभागिय अधिकारी पुलिस रूपेश कुमार एवं साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल का संयुक्त टीम गठित कर बारिकी से जांच प्रारंभ किया गया। जिस पर इनोवा कार के लोकेशन रायपुर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायपुर पहुंचकर इनोवा कार की चालक एवं मालिक को कब्जे में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर उसके साथ मिलकर रूपये के लालच में उसके साथ जाकर घटना को अंजाम देना बताया। जिसके पश्चात घटना मे शामिल लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से भी पूछताछ किया गया। जिन्होंने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर ग्राम बम्हनी जाकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है यदि उसके घर में रेड कार्यवाही करते है तो बहुत रकम प्राप्त होगा जिसके लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया था तथा साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था। दिनांक 15.03.2025 को शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे। पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया था जिसके पश्चात पुनः दिनांक 19.03.2025 को साजन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ तब लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी कोण्डागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर अंजाम दिया था।
घटना के पांचो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है एवं लूट की रकम 4,38,000/ रूपये एवं एक नग इनोवा कार किमत लगभग 20 लाख, एक नग XUV 300 कार रकम लगभग 10 लगभग, 09 नग मोबाईल कीमति लगभग 3 लाख रूपये कुल जुमला 37 लाख 38 हजार रूपये जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. नवल कोडोपी, सउनि राजकुमार कोमरा, दिनेश पटेल, प्र०आर 279 अशोक कुमार, आर० करन ध्रुव एवं साइबर सेल से उप निरी० संजय वट्टी सउनि दिनेश डहरिया प्र०आर० अजय बघेल, राजेश मनहर, रीतु राज, आर० बीजू यादव, मनोज मरकाम, चंदन यादव, कृष्णा नेताम, मनोज पोयाम, अजय देवांगन, रमेश बर्मन, परमेश्वर साहू, सन्तोष कोड़ोपी, अनिल शौर्य एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगणा के नाम-
01. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मराकोना थाना सरगांव जिला मुगेली छ०ग० हाल सिद्धी विनायक कॉलोनी न्यू संतोषी नगर बोरियाखुर्द रायपुर 7580828289
02. लेखराम सिन्हा पिता स्व० टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष जाति कलार साकिन ग्राम पोस्ट बजन पुरी थाना कोरर जिला कांकेर हाल हिमालियन हाईटस एम.आई जी ब्लाक नं० 01 हाउस नं0 09 रुम नं० 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग० मो0न0 9479079064
03. प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन बिरगांव गाजीनगर वार्ड नम्बर 28 थाना उरला रायपुर छ०ग० 6232757898, 7566870013
04. प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष जाति ब्राहम्ण साकिन हिमालियन हाईटस एल.आई जी ब्लाक नं० 02 रुम नं0 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग० मो0न0 9131686962
05. साजेन्द्र बघेल पिता स्व० रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष ग्राम बम्हनी नयापारा थाना कोण्डागांव जिला कोण्डागांव छ०ग० 9340316541, 966927283
6