कोंडागांव | त्रिकोणीय प्यार का हुआ ख़ौफ़नाक अंत ! प्यार में मिला धोखा तो युवक ने नए प्रेमी की कर दी हत्या, हुआ गिरफ्तार…

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोंडागांव में एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत हुआ है। प्यार में धोखा खाये युवक ने आक्रोश में आकर अपनी प्रेमिका के नए प्रेमी की हत्या कर दी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित करते हुए आरोपी विजय कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 24 जून 2025 को ग्राम चिमड़ी निवासी विजय कोर्राम ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते भूपेश यादव की हत्या कर दी। प्रार्थिया दिनेश्वरी यादव के साथ विजय का पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण उनकी बातचीत बंद हो गई थी। विजय का मोबाईल नम्बर को ब्लैकलिस्ट कर दिया, इस बीच, दिनेश्वरी की दोस्ती भूपेश यादव से हो गई थी। 23 जून 2025 की रात करीब 9:00 बजे भूपेश, दिनेश्वरी से मिलने उनके घर आया था। इसकी जानकारी विजय को लगने पर 24 जून 2025 की रात 2:00 से 2:30 बजे के बीच वह दिनेश्वरी के घर पहुंचा और पिछले दरवाजे पर दस्तक देकर जोर-जोर से खटखटाने लगा। जब दिनेश्वरी और भूपेश यादव घर से बाहर निकले, तो विजय ने उनका पीछा किया और डीएनके नगर पालिका चौक के पास दिनेश्वरी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। भूपेश के विरोध करने पर विजय ने चाकू से उनके सीने पर प्राणघातक हमला किया, जिससे भूपेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोण्डागांव में अपराध कमांक 225/2025 धारा 103-1 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ओरोपी विजय कोर्राम मौके से फरार हो गया था।
मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रूपेश कुमार तथा डीएसपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में सायबर सेल एवं थाना कोण्डागांव के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु प्रयास किया जा रहा था।
इस दौरान फरार आरोपी के द्वारा लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। ऐसे में जांच टीम के द्वारा फरार आरोपी का लगातार पीछा किया जा रहा था। इस दौरान लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं सायबर तकनीकी सेल के सहयोग से विजय कोर्राम का लोकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त हुआ कि वह ग्राम छेरीबेड़ा के आसपास जंगलो छुपा हुआ है। जिस पर तत्काल टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी विजय कोर्राम को पकड़ा गया।
पूछताछ पर विजय कोर्राम ने बताया कि वह दिनेश्वरी यादव से प्रेम करता था और वह उसे धोखा देकर भूपेश यादव के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी थी, जिसके संबंध में जानकारी मिलने पर नाराज होकर उसने भूपेश यादव को चाकू मारकर हत्या कर दिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू को आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत दिनांक 07.07.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रआर० लूमन भण्डारी, अजय बघेल, रीतूराज सिंह, आरक्षक अजय देवांगन, चंदन यादव, परमेश्वर साहू, संतोष कोडोपी, बीजू यादव, बिरझू सोरी, जितेन्द्र मरकाम, थाना कोण्डागांव से निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सउनि दिनेश पटेल, प्रआर नरेद्र देहारी तथा थाना बेनूर का विशेष सहयोग रहा।