February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | विधायक नीलकंठ टेकाम के जनदर्शन में मांगे लेकर पहुँच रहे हैं ग्रामीण, विधायक कर रहे हैं त्वरित निराकरण….

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम इन दिनों प्रत्येक गुरुवार को अपने केशकाल स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जनता से रूबरू हो रहे हैं। जिसमें समूचे केशकाल विधानसभा से लोग अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर विधायक से मिल रहे हैं। इसी क्रम में आज विधायक निवास में तीसरे जनदर्शन का आयोजन हुआ। जहां दोपहर 3 बजे तक लगभग 82 आवेदन दर्ज हुए। विधायक ने बारी बारी से सभी मांगों व समस्याओं को सुना। जिनमे अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।

 

आपको बता दें कि जनदर्शन में आने वाली जनता के लिए विधायक निवास में पूरी व्यवस्था की गई है। जहां प्रत्येक विकासखंड के लिए अलग अलग टेबल लगाया गया है। जिसमें शासकीय कर्मचारियों के द्वारा पिछले 2 जनदर्शन में कुल 272 आवेदन दर्ज किए गए हैं। जिसमें कुछ आवेदनों का निराकरण हो गया है, वहीं शेष आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *