February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | विकास बघेल होंगे केशकाल के नए थाना प्रभारी, सौरभ उपाध्याय ने सौंपा प्रभार

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने पिछले दिनों पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों का फेरबदल किया है। जिसमें केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वहीं रक्षित केंद्र से निरीक्षक विकास बघेल को केशकाल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को निरी. विकास बघेल ने प्रभार ग्रहण कर लिया है।

आपको बता दें कि निरीक्षक विकास बघेल 2008 बैच के उप निरीक्षक हैं। उन्होंने ज्यादातर समय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। इससे पहले वह कवर्धा जिले के चिल्फी एवं सहसपुर – लोहारा थाना में बतौर थाना प्रभारी पदस्थ थे। अचार संहिता से पहले 11 मार्च को पुलिस हेडक्वार्टर द्वारा जारी की गई सूची में उन्हें कवर्धा से कोंडागांव जिले में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इस सम्बंध में नवपदस्थ थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार केशकाल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण समेत अन्य पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखा जाएगा। मैं समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं पत्रकार साथियों से भी आग्रह करता हूं कि क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *