केशकाल | भाजपा जिला महामंत्री बनाए गए विजय पोया, संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार…

Spread the love

केशकाल:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से कोंडागांव भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम (पूर्व विधायक) ने बीते दिनों अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का गठन किया है। जिसमें विगत कई वर्षों से भाजपा के प्रति पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी के रूप में प्रमोट करते हुए एक नई टीम तैयार की गई है। इस सूची में जिला महामंत्री के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पोया को जवाबदारी सौंपी गई है। जो कि इससे पहले भी भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे कई अहम पदों पर पार्टी के लिए काम कर चुके हैं।

इस सम्बंध में नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया ने बताया कि मुझे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जिला महामंत्री पद के योग्य समझने के लिए मैं माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं हमारे जिलाध्यक्ष जी के आदेशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं हमारी भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *