February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | निराछिंदली में वैटलैंड संरक्षण संवर्धन एवं वन मितान जागृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को जंगल यात्रा में बताया पर्यावरण का महत्व…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल वनमंडल अंतर्गत ग्राम निराछिंदली के जलाशय के समीप सोमवार को वेटलैंड संरक्षण संवर्धन हेतु जन जागरण एवं वन मितान जागृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गिरिदीप हाई स्कूल केशकाल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल से चयनित छात्र-छात्राओं को वेटलैंड भ्रमण एवं जंगल यात्रा कराया गया। साथ ही स्थलीय जलीय एवं वन्य परिस्थिति तंत्र से स्थिति परिचित कराते हुए दोनों की महत्व बताया गया। बच्चों को विविध जीव जंतु वनस्पतियों से परिचित कराया गया वन एवं उसकी उपयोगिता बताई गई। विकास मित्र संस्था से डॉक्टर धनराज कुलदीप ने ट्रैकिंग के दौरान वेटलैंड को विस्तार पूर्वक समझाया एवं छात्र-छात्राओं से चर्चा किया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम वेटलैंड के सम्बंध में सारगर्भित परिचय दिया। साथ ही उन्होंने प्रकृति संरक्षण में योगदान हेतु बच्चों से हौसला बढ़ाया। वहीं केशकाल डीएफओ गुरुनाथन एन. द्वारा भी बच्चों एवं ग्रामीणों को वनों के संरक्षण संवर्धन में योगदान की अपील की गई। साथ ही वन विभाग की एसडीओ सुषमा जे. नेताम ने भी प्राकृतिक संरक्षण संवर्धन पेड़ों के महत्व के बारे में सहविस्तार बताया गया।

इस दौरान सरपंच ग्राम पंचायत निराछिंदली मुकेश सोरी, ग्राम प्रमुख प्रेमराज गावड़े गायता पुजारी, ईश्वर गावड़े एवं वरिष्ठ ग्रामवासीयों द्वारा भी वन सुरक्षा की अपील किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में ग्रामीण एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों तथा संपूर्ण ग्रामवासियों का सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *