August 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | चटाई बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा तस्करी, बाँसकोट पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध बाँसकोट चौकी पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने चटाई बेचने की आड़ में ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। फिलहाल बाँसकोट पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *