केशकाल | 1 महीने तक घाटी में रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन ! प्रशासन का प्लान हुआ तैयार, आज कलेक्टर बताएंगे तारीख और डायवर्सन की रूपरेखा….

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार अब केशकाल घाटी में नवीनीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। ठेकेदार ने घाट के नवीनीकरण हेतु प्रशासन से 1 महीने का समय मांगा है। इस दौरान घाट के मोड़ों में कंक्रीटीकरण और बाकी सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जाना है।

ऐसे में केशकाल घाट को सभी प्रेर के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद करने की आवश्यकता है जिस पर प्रशासन ने मंथन पूरा कर लिया है। नवीनीकरण संपूर्ण रूप रेखा बना दी गई है। कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संपूर्ण मामले की जानकारी देने वाले हैं। जिसमें मुख्य रूप से रूट डायवर्जन और घाट बंद होने व शुरू होने की तिथि के साथ साथ अन्य आवश्यक जानकारियां भी साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *