September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | 18 सितंबर को खुलेगा मां लिंगेश्वरी के मंदिर का द्वार, निःसंतान दंपतियों की पूरी होगी मनोकामनाएं…

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– साल में एक बार खुलने वाले ग्राम आलोर की पहाड़ी पर स्थित गुफा में विराजमान माँ लिंगेश्वरी जी का मंदिर इस वर्ष बुधवार दिनांक 18 सितंबर को खुलेगा। जिसका निर्णय मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी किया गयी है।

आपको बता दें कि निःसंतान दम्पत्तियों की आस्था हेतु समूचे विश्व में विख्यात लिंगेश्वरी माता शिवलिंग के अवतार में विराजमान है। जो कि कोंडागांव जिला के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में मां लिंगेश्वरी विराजित हैं। वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार लिंगेश्वरी माता की गुफा के द्वार साल में केवल एक बार ही खुलते हैं। संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त अलग-अलग राज्यों से दर्शन करने आते हैं। इनमें से अधिकांश दंपती ऐसे होते है जिनकी शादी हुए 10-15 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई है। ऐसे दम्पत्ति खास तौर पर संतान की कामना लेकर माता के दर्शन करने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *