May 1, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | NH-30 की हालत फिर हुई जर्जर ! शहर की सड़क का नवीनीकरण तो दूर, गड्ढे तक नहीं भर रहा विभाग…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है। केशकाल शहर समेत आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है। बारिश से स्थानीय जनजीवन तो अस्त व्यस्त हुआ ही है, वहीं केशकाल शहर की सड़क भी अब अपने पुराने रूप में आने लगी है। एक बार फिर सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पनपने शुरू हो गए हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग इन गड्ढों को भरने की कोशिश तक नहीं कर रहा है। जिसके कारण इन स्थानों पर छोटी बड़ी सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।



सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण नगरवासियों में नाराजगी-

आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से जब केशकाल घाटी का नवीनीकरण कार्य शुरू हुआ तो केशकाल नगरवासियों के मन मे एक उम्मीद जगी थी कि शायद घाटी के बाद केशकाल शहर की सड़क का भी नवीनीकरण शुरू होगा। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा शहर के सड़क की पेंच मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। जिससे स्थानीय जनता में काफी नाराजगी देखने को मिली।


 


प्रशासन भी नहीं ले रहा संज्ञान- 

एक बार फिर बीते 2-3 दिनों में हुई बारिश के बाद सड़क पर गड्ढे पनपने शुरू हो गए हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग इन गड्ढों की मरम्मत करवाना उचित नहीं समझ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह खबर लगने के बाद क्या प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी इन गड्ढों को भरवाते हैं, या फिर किसी बड़ी सड़क दुर्घटना होने का इंतजार करते हैं यह तो वक्त ही बताएगा।

नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *