September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | शहर में अव्यवस्थाओं का आलम, पुराने गड्ढे भरना छोड़ कर नए गड्ढे बनाने में जुटा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग….

1 min read
Spread the love

 

नीरज उपाध्याय/केशकाल


केशकाल शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इस मार्ग में पैदल व दुपहिया तो दूर अब चारपहिया वाहनों का चलना दूभर हो गया है। पंचवटी द्वार से डिपो तक सड़क पर सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे पनप गए हैं। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी तो हो ही रही है, साथ ही वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।


दरअसल इतनी परेशानियों के बावजूद सोने पर सुहागा वाली बात तो यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी पुराने गड्ढों को भरना छोड़ कर एनएच 30 पर नए गड्ढे बनाने में जुटे हुए हैं। यह गड्ढे सड़क पर जमे बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए हैं। लेकिन इन गड्ढों के कारण भी छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर संज्ञान लेकर क्या कार्यवाही करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *