February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | बस स्टैंड में दिनदहाड़े 1 लाख रुपए की उठाईगिरी करने वाला आरोपी महासमुंद से हुआ गिरफ्तार….

Spread the love

     नीरज उपाध्याय/केशकाल


केशकाल नगर के बस स्टैंड में बीते दिनों मोटरसाइकिल की डिक्की से एक लाख रुपए की उठाईगिरी का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें 2-3 नकाबपोश आरोपियों ने बस स्टैंड में खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की को खोल कर उसमें रखे रुपए लेकर फरार हो गए थे। मामले में कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार केशकाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए थाना व सायबर सेल की विशेष टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी। परिणामस्वरूप पुलिस ने घटना में संलिप्त एक आरोपी जगन्नाथ गोंड निवासी को खल्लारी, महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया है। ऐसे में बुधवार को आरोपी युवक को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं इस घटना में संलिप्त अन्य 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सम्पूर्ण कार्यवाही में उ.नि. शोभित राम साहू, स.उ.नि. निहार रजन मण्डल, स.उ.नि हेमन्त देवांगन, आर. गोविन्द कश्यप, सूर्याप्रसाद मरकाम, हरेन्द्र कश्यप एवं सायबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *