February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा टाटामारी, पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं- कलेक्टर कुणाल दुदावत

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों की बदौलत प्रदेश के मानचित्र में अलग स्थान बना चुके इको पर्यटन केंद्र टाटामारी को जिला प्रशासन के द्वारा अब एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शनिवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ टाटामारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टाटामारी को एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए।



इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि टाटामारी में एडवेंचर्स स्पोर्ट्स की काफी संभावनाएं हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए यहां एडवेंचर्स गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पर्यटकों के सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यूव पॉइंट, पाथ वे और वुडन कॉटेज के मरम्मत, किड्स प्ले गार्डन में सुविधा बढ़ाने सहित विभिन्न निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने नए कॉटेज निर्माण के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने केशकाल घाटी का किया निरीक्षण-

टाटामारी के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत ने केशकाल घाटी के उन्नयन कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डामरीकरण कार्य और घाटी में बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों दर्शाते हुए बनाई जा रही वाल पेंटिंग कार्य का जायजा लिया और 2 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अंकित चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *