नीरज उपाध्याय/केशकाल:– कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार देर रात एसपी अचानक ही केशकाल थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
इस दौरान एसपी ने थाना के सभी कक्षों, रोजनामचा का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी में तैनात अधिकारी- कर्मचारियों के सम्बंध में जानकारी ली। इसके पश्चात एसपी ने एनएच 30, विश्रामपुरी चौक, घाटी आदि का भ्रमण कर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह भी मौजूद रहे।
केशकाल | देर रात केशकाल थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, NH-30 का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

