February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | स्वामी आत्मानंद स्कूल में लॉटरी से पूरी हुई चयन प्रक्रिया, 45 बच्चों का नाम लॉटरी में हुआ फाइनल

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल

 

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम के साथ कोंडागांव जिले को गौरान्वित कर रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशकाल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत बुधवार को विभिन्न कक्षाओं के रिक्त पदों की भर्ती हेतु लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना ने बताया कि आज सर्वप्रथम जिला नोडल वेणुगोपाल राव के द्वारा सभी अभिभावकों को प्रवेश सम्बंधित विभिन्न नियमों व लॉटरी की प्रक्रिया के सम्बंध में अवगत करवाया गया। इसके पश्चात कक्षा 1 के 15 रिक्त पदों के लिए लॉटरी निकाली गई। ततपश्चात एलकेजी 15 रिक्त पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापिका गरिमा मसीह ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *