केशकाल | 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ सलमान खान, ओड़िसा से यूपी लेकर जा रहा था गांजा…..

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कोंडागांव पुलिस इन दिनों मुस्तैदी से काम कर रही है। जिले के केशकाल, फरसगांव एवं कोंडागांव थाना पुलिस के द्वारा एक के बाद एक लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में केशकाल पुलिस को एक बार फिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने ओड़िसा से उत्तरप्रदेश गांजा लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार की चेकिंग में लगभग 27 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपए है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार केशकाल द्वारा लगातार चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगदलपुर की ओर से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक डीएल 7 सीएन 9327 को रोक कर तलाशी ली गई। जिसमें हमें लगभग 27 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी सलमान खान उम्र 35 वर्ष निवासी बदायूं (उ.प्र) के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसे मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास बघेल, स.उ.नि. निहार रंजन मण्डल, प्र.आर संजय बिसेन, महेश्वरी शांडिल्य, आर. सोनल यादव, मनोहर निषाद, लीलेश्वर ध्रुव, शंभु मण्डावी एवं गोविंद कश्यप की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *