September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | बस्तर की लाइफलाइन का नवीनीकरण हुआ शुरू ! कांग्रेस ने स्थगित किया धरना प्रदर्शन….

1 min read
Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल में एनएच- 30 की जर्जर सड़क के कारण जनता को हो रही समस्याओं को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी 24 सितम्बर को धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। चूंकि कांग्रेस के प्रदर्शन की तिथि से 2 दिन पहले रविवार को ही जिला प्रशासन ने सड़क का नवीनीकरण शुरू करवा दिया है। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। रविवार को पीसीसी अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, सगीर कुरैशी समेत अन्य नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर धरना प्रदर्शन स्थगित होने की जानकारी दी है।
जल्द ही बायपास के लिए लामबंद होगी कांग्रेस- 
आपको बता दें कि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन को नौटंकी का नाम दिया था। इस आरोप पर पलटवार करते हुए पीसीसी अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन ने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाना अगर भाजपा को नौटंकी लगता है, तो नौटंकी ही सही। कमसकम जो काम 25 सितम्बर से शुरू होने वाला था वो काम 23 सितम्बर से ही शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ये ना समझे कि हमारा यह आंदोलन समाप्त हो गया है। केशकाल घाटी की पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण करवाया जाएगा। ततपश्चात हम विश्रामपुरी मार्ग एवं बायपास मार्ग के लिए भी उग्र आंदोलन करेंगे।
गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करेंगे कांग्रेसी- 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन पर हमने केशकाल में 24 सितंबर को आन्दोलन की रूपरेखा तैयार किया था। चूंकि जिला प्रशासन ने आज से ही काम शुरु करवा दिया है। इसके लिए हम स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर महोदय को धन्यवाद देते हुए अपना आंदोलन स्थगित कर रहे हैं। साथ ही इस सड़क के नवीनीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार मोनिटरिंग भी करेंगे।
ये रहे मौजूद- 
इस दौरान मुख्य रूप से पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव द्वय सगीर अहमद कुरैशी, सकुर खान, जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, कोंडागांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, अरुण अग्निहोत्री, बिहारीलाल सोरी, पार्षद अनिल उसेंडी एवं नीतू डे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *