केशकाल | बुधवार को एकदिवसीय बस्तर दौरे पर होंगे नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात…

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव बुधवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे के तहत संजय श्रीवास्तव दोपहर 12:30 बजे कांकेर, 3 बजे कोंडागांव तथा शाम 5 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि वह कांकेर, कोंडागांव व जगदलपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।