February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | मोर बूथ मोर अभियान के तहत मुरनार पहुंचे विधायक, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम इन दिनों मोर बूथ मोर अभियान के तहत केशकाल विधानसभा के सूदूरवर्ती ग्रामों का दौरा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को विधायक नीलकंठ टेकाम ने शक्ति केंद्र खालेमुरवेंड के पोलिंग बूथ मुरनार पहुंच कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जहां सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत किया। ततपश्चात विधायक टेकाम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य के तहत सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। मुरनार बूथ में 101 सदस्य जोड़ने के लिए विधायक ने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *