February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए केशकाल के जनप्रतिनिधि

Spread the love
केशकाल:- लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर से पूरे देश भर के भ्रमण हेतु भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया है। यह यात्रा फिलहाल छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में है। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को छत्तीसगढ़ में भी जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। साथ ही पूरे प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि व सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हों रहे हैं।
इसी क्रम में यात्रा के 31वें दिन राहुल गांधी अम्बिकापुर जिले के उदयपुर विकासखंड पहुंचे थे। जहां केशकाल जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र नेताम के नेतृत्व मे केशकाल विधानसभा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी इस न्याय यात्रा में शामिल होकर कंग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष  पीताम्बर नाग, जनपद सदस्य सतीश नाग, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम, उपाध्यक्ष पप्पू मंडावी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *