September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | हार के डर से बौखलाए कांग्रेसी पार्षदों ने शुरू किया परिसीमन का विरोध- नवदीप सोनी….

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के पार्षदों के द्वारा लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर चुके हैं।

कांग्रेसी पार्षदों को हार का डर सताने लगा है-

इसी में में भाजपा पार्षद नवदीप सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि नगर पंचायत केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के कुशल नेतृत्व में केशकाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता को देखकर कांग्रेस डर के बौखला गई है। जनता ने विधानसभा चुनाव की तरह नगरीय निकाय में भी भाजपा को जीत दिलाने का मन बना लिया है। नगर पंचायत केशकाल में शासन के निर्देशानुसार हो रहे परिसीमन को लेकर कांग्रेस नेताओं में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में हार के डर की बौखलाहट साफ दिखाई देने लगी है।

नगर पंचायत में कांग्रेस ने किया केवल भ्रष्टाचार-

पिछले साढ़े 4 सालो से नगर पंचायत केशकाल में कांग्रेस की सरकार है। जिन्होंने केवल भर्ष्टाचार किया, नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओ से वंचित रखा। गैर सामाजिक तत्वों के द्वारा नगर के धार्मिक स्थानों का अपमान किया गया और अब नगर में हो रहे परिसीमन का विरोध कर रहे है। कि यदि परिसीमन में कांग्रेसियों को कोई कार्य नियम विरुद्ध नजर आ रहा हो तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिये ना कि उल-जलूल बयानबाजी कर के नगर की जनता का मनोरंजन करते रहना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *