August 18, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | डीएफओ ने किया टाटामारी का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश…

Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- प्राकृतिक सौंदर्यता और मनोरम दृश्यों से समूचे प्रदेश भर में मशहूर इको पर्यटन केंद्र टाटामारी को केशकाल डीएफओ दिव्या गौतम द्वारा नए सिरे से विकसित करने की रूपरेखा बनाई जा रही है। जिसके तहत केशकाल वनमंडल की नवपदस्थ डीएफओ दिव्या गौतम ने मंगलवार सुबह टाटामारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टाटामारी में पर्यटकों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारी- कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
टाटामारी को बनाएंगे प्लास्टिक मुक्त- डीएफओ 
इस सम्बंध में डीएफओ दिव्या गौतम ने बताया कि आज की बैठक में इको पर्यटन केंद्र टाटामारी को विकसित करने, प्लास्टिक मुक्त टाटामारी बनाने, संचार, कौशल प्रसार प्रचार, आय- व्यय एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा प्रवेश- पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी करने एवं जगह-जगह सूचना पटल लगाकर प्रचार प्रसार करने, साइकिलिंग, गेड़ी नृत्य करवाने, फोटोग्राफी प्रिंटिंग प्रतियोगिता आयोजन, हरेली महोत्सव आयोजन करवाने का निर्णय भी लिया गया।
ये रहे मौजूद- 
इस दौरान मुख्य रूप से उप वनमण्डलाधिकारी सुषमा जे नेताम, रेंजर सेवकराम ठाकुर, कमाल अहमद खान एवं टाटामारी में संचालित सभी स्व. सहायता समूहों  के अध्यक्ष, सचिव अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *