केशकाल | डाडा कप सीजन-1 की नीलामी संपन्न, सूर्यांश नेताम सबसे महंगे बिके, 5 अप्रैल से शुरू होंगे रात्रिकालीन रोमांचक मुकाबले…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल के प्रतिष्ठित नागरिक स्व. डाडा भाई मेमन की स्मृति में सुरडोंगर स्टेडियम में 5 मार्च से 16 मार्च तक रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “डाडा कप – सीजन 1” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजक अख्तर मेमन और वसीम मेमन हैं। मंगलवार को केशकाल बस स्टैंड में खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुसार A और B श्रेणियों में विभाजित किया गया। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स केशकाल टीम ने सूर्यांश नेताम (हनी) को सर्वाधिक 76,000 पॉइंट में खरीदकर सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। इसके अलावा इस्तियाक मेमन को 73,000 पॉइंट, गीतेश नेताम को 52,000 पॉइंट, अख्तर मेमन को 49,000 पॉइंट तथा शाकिर हुसैन को 45,000 पॉइंट में खरीदा गया।

आपको बता दें कि डाडा कप सीजन-1 में कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रत्येक टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन नीलामी के माध्यम से किया जा रहा है। ये सभी टीमें आपस मे 8-8 मैच खेलेंगी। इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को इनाम के रूप में 66,666 रुपए एवं ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 44,444 रुपए एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच देने और क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान हर रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


टीम एवं मालिकों के नाम इस प्रकार हैं:

1. टीम सुपर चैंपियंस केशकाल (आवेश मेमन)

2. टीम यासीन केशकाल (मो. यासीन मेमन)

3. टीम अरिहंत केशकाल (भरत मालू)

4. जोहार किसान 11 केशकाल (पूनम कुमार जायसवाल)

5. नवदीप 11 केशकाल (नीरज अग्निहोत्री)

6. गौला चंद केशकाल (वसीम मेमन)

7. विरानी ब्रदर्स केशकाल (विक्की विरानी)

8. रॉयल चैलेंजर्स केशकाल (साकिब मेमन)

9. अल्टीमेट चैलेंजर्स (फैज रजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *