February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ, सांसद फूलोदेवी नेताम भी हुईं शामिल

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी भी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता को किए गए वादों और घोषणाओं को गांव गांव जाकर जनता के बीच पहुंचाने में जुट गए हैं। चुनावी रूपरेखा तैयार करने एवं उसके क्रियान्वयन की मोनिटरिंग के लिए रविवार को केशकाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रिबन काट कर कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक रूपरेखा भी तैयार की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, न.पं अध्यक्ष रोशन जमीर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी सगीर कुरैशी, अगनु मण्डावी, जितेंद्र रजक, राजेन्द्र नेताम, अनिल उसेंडी, पीताम्बर नाग, अनीस मेमन, नीतू डे, फिरोज मेमन, शिव सलाम, नरेश नेताम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *