February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | ‘बदलती तस्वीर’ : जहां नक्सलियों ने दर्जनों वाहनों में आगजनी कर फैलाई थी दहशत, अब वहीं खुलेगा पुलिस थाना ! PHQ से जारी हुआ आदेश…..

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– 2 वर्ष पहले जिस गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य मे लगी एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगाकर क्षेत्र में दहशत फैलाया था। अब उसी गांव में नया पुलिस थाना खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। जी हां, केशकाल विकासखंड के सूदूरवर्ती ग्राम कुएंमारी में नया पुलिस थाना खुलने वाला है। इसके साथ ही ग्राम बहीगांव और बडेराजपुर में पुलिस चौकियां भी खुलने वाली हैं। पुलिस मुख्यालय से उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष शर्मा ने आदेश जारी कर कोंडागांव एसपी से सम्बंधित क्षेत्रों एवं मूल थाना में होने वाले अपराधों की जानकारी भी मांगी है।

आपको बता दें कि कुछ वर्ष पहले तक कुएंमारी क्षेत्र के जंगल नक्सलियों का सेफ जोन हुआ करते थे। जिसे देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने कुएं में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना करवाई। जिसके बाद से ही यहां नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा है। बहरहाल कागजों में तो आदेश पहुंच चुका है। लेकिन ये भी देखना होगा कि पीएचक्यू से जारी हुए इस आदेश का परिपालन कब तक होगा, और आखिर कब कुऍंमारी क्षेत्रवासियों को जमीनी स्तर पर नवीन थाना की सौगात मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *