KESHKAL BREAKING | अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी करते जीजा-साली हुए गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 23 किलो गांजा

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ एक और कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते हुए महाराष्ट्र के जीजा – साली को गिरफ्तार किया है। तस्करों से लगभग 23 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच 30 बेड़मा, बड़ेपारा तिराहे में एक पुरुष व एक महिला ट्रॉली बैग में गांजा रख कर बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ट्रॉली बैग में रखा 23 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि दोनों आरोपी मुस्कान कुरैशी पति अजीम कुरैशी उम्र 22 वर्ष एवं उमर पिता कमरुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी महाराष्ट्र के खिलाफ़ एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेजा गया है। साथ ही भविष्य में भी केशकाल पुलिस द्वाराबअवैध गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *