केशकाल | सोनपुर से गुम हुई दोनों बालिकाएं कांकेर में मिलीं, SP द्वारा गठित 3 टीमों ने 24 घण्टे में बच्चीयों को ढूंढ निकाला….

Spread the love

केशकाल:- एक बार फिर कोंडागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता के चलते 2 नाबालिग बच्चीयां जो शनिवार से गुम थीं, उन्हें वापस उनके परिवार से मिलाया है। दरअसल केशकाल अनुविभाग के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से शनिवार सुबह दो स्कूली बच्चीयां जो कक्षा सातवीं की छात्राएं थीं, स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटीं। इसके चलते दोनों बच्चीयों के परिजन काफी चिंतित थे। जैसे ही विश्रामपुरी पुलिस को बच्चीयों के गुमशुदगी का जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों बच्चियों की छानबीन शुरू कर दिया था।

एसपी ने तीन अलग अलग टीमें गठित कर शुरू करवाई पतासाजी-

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में विश्रामपुरी टीआई विनोद नेताम, केशकाल टीआई ज्ञानेंद्र सिंह चौहान व सायबर सेल प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम गठित की गई थी।

कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद हुई दोनों बालिकाएं-

एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि तीनों टीमें पिछले 24 घण्टे से केशकाल, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर और ओडीशा की ओर छानबीन करने रवाना हो गए थे। इस दौरान आसपास के दुकानदारों, होटल, लॉज, बस कंडक्टरों से पूछताछ करने और दर्जनों सीसीटीवी कैमरे को छानबीन की गई। इस दौरान बच्चियों का लोकेशन कांकेर में होना पता चला और एक टीम तुरंत कांकेर पहुंची। जहां पुष्टि हुई कि दोनों बच्चीयां सुरक्षित है और बालिका बाल सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया है।

CWD की काउंसलिंग के बाद परिजनों को करेंगे सुपुर्द-

बताया जा रहा है कि सीडब्ल्यूडीसी के अधिकारियों के द्वारा बच्चीयों की काउंसलिंग की जाएगी। सम्भवतः सोमवार को दोनों बच्चीयों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। इधर बच्चों के घरवालों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्चीयों को ढूढने के लिए कोंडागांव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *