केशकाल: बफना नाले में डूबने से मृत छात्रों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- कोंडागांव जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बफना के नाले में डूबने से शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोंडागांव के चार छात्रों की असामयिक मौत हो गयी थी। इस घटना से समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ उठी थी।

वहीं शनिवार को केशकाल के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने मृतात्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके परिजनों को संम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की।

इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य मनोज डडसेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें इस घटना के सम्बंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी। तथा बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से पहले आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *