मध्यप्रदेश में चल रही सियासी अटकलों के बीच ये ताज़ा खबर आ रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मनाने की कवायद चालू है।13 मार्च अंतिम दिन है राज्यसभा के नॉमिनेशन का।सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजा जा सकता है साथ ही मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान भी सौपीं जा सकती है।फिलहाल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देर रात मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने की अटकलों को उनके खास समर्थकों ने कोरी अफवाह बताया है।इस होली के पहले मध्यप्रदेश के सारे सियासी रंग जनता के सामने आ जाएंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते है मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष
