February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजली सिंह ने महाविद्यालयीन बच्चों को दी अनेक कानूनी जानकारियां

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- स्व. महेश बघेल जी शासकीय दंडकारण्य महाविद्यालय केशकाल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण एवं महिला प्रताड़ना सेल आईक्यूएसी के तत्वाधान में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कानून जागरूकता संबंधित सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री अंजली सिंह शामिल हुईं थीं।

इस दौरान जिसमें व्यवहार न्यायधीश महोदया के द्वारा बच्चों को पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा, सड़क परिवहन अधिनियम व अन्य सामान्य कानूनो के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस सेमीनार में महाविद्यालय के प्राचार्य एस.डी सोनवानी, आईक्यूएसी प्रभारी जयश्री साहू व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भागवत प्रसाद साहू, एम.एल कुर्रे, एस.के घूमरा, ओ.पी साहू, बलराम हिडको, तोरण लाल साहू, डॉ. आर.पी प्रजापति, ओ.पी खाण्डे, जी.आर मर्रापी, एस.के भास्कर व महाविद्यालय के छात्र- छात्राएँ सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *