February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Jashpur Accident Video | सीएम ने दिए जांच के निर्देश, पत्थलगांव हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Spread the love

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने हादसे में दिवंगत की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकि घायलों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 5 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई की और वाहन को भी आग के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *