IPL 2020 (MI vs CSK) | धोनी ने जीता टॉस, चेन्नई की टीम पहले करेगी गेंदबाजी, आईपीएल-13 के पहले रोमांचक मैच का हुआ आगाज

Mumbai Indians (MI) vs Chennai Super Kings (CSK)
आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला आज अबू धाबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आज के मुकाबले में चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स आमने-समाने होंगी। 2013 के बाद से अब तक मुंबई इंडियंस आईपीएल के किसी भी सीजन में अपने पहले मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई के खिलाफ पिछले 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
आज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
1. शेन वॉटसन, 2. एम विजय, 3. फाफ डु प्लेसिस, 4. अंबति रायडू, 5. एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), 6. केदार जाधव, 7. रवींद्र जडेजा, 8. पीयूष चावला, 9. दीपक चाहर, 10. सैम कुरेन, 11. लुंगी नगिदी.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
आज की मुंबई इंडियंस की टीम
1. रोहित शर्मा (कप्तान), 2. क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3. सूर्यकुमार यादव, 4. सौरभ तिवारी, 5. कीरोन पोलार्ड, 6. हार्दिक पंड्या, 7. क्रुणाल पंड्या, 8. जेम्स पैटिंसन, 9. राहुल चाहर, 10. ट्रेंट बोल्ट, 11. जसप्रीत बुमराह