February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

फरसगांव पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर, 1.7 क्विंटल गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

Inter-state ganja smuggler caught by Farasgaon police, 1 accused arrested with 1.7 quintals of ganja

नीरज उपाध्याय/फरसगांव:- कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना में विगत दिनों निरीक्षक भापेंद्र साहू ने थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। पदभार लेते ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ताबड़तोड़ कार्यवाही करने के फलस्वरूप फरसगांव पुलिस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि विगत दिनों फरसगांव पुलिस ने 80 लाख रुपए के नकदी रकम का अवैध रूप से अंतरराज्यीय परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं गुरुवार की शाम पुलिस ने लगभग 1.7 क्विंटल अवैध गांजा का परिवहन कर रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि जप्त किये गए गांजे की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

फिलहाल फरसगांव पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू, उप.निरी. प्रमोद कतलम, उप.निरी. प्रहलाद यादव, स.उ.नि. किशोर प्रजापति, प्र.आर. सलीम तिग्गा, आर. कृष्णा साहू एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *