IAS BREAKING | छत्तीसगढ़ को मिले 2020 बैच के 6 IAS अफसर, 2 महिलाएं भी शामिल, जानियें पूरी डिटेल्स ..

रायपुर | DOP में चुने गए 2020 बैच के 179 IAS अफसरों को उनके कैडर आवंटित कर दिए गए। इनमें से 6 IAS अफसर छत्तीसगढ़ को मिले हैं। इनमें 2 महिला प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल बताई जा रही हैं।
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इन सारे IAS अफसरों में होम कैडर का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ की भिलाई में रहते 31वीं रैंक हासिल करने वाली सिमी करण का भी होम कैडर ओड़िसा था, उन्हें असम मेघालय कैडर मिला है। अब अगर राज्य के कुछ नेताओं की भाषा में कहें तो सारे अफसर बाहरी हैं।
छत्तीसगढ़ में IAS बने अफसरों में दो झारखंड के हैं। ऑल इंडिया 73वीं रैंक पाने वाले झारखंड के अभिषेक कुमार। 182 रैंक पाने वाले ओड़िशा के कुमार विश्वरंजन। 356 रैंक पाने वाले झारखंड के प्रतीक रंजन।
413 रैंक पाने वाली यूपी की स्वेता सुमन। 432 रैंक पाने वाली दिल्ली की सुरूचि सिंह और 822 रैंक पाने वाले महाराष्ट्र के नंदनवार हेमंत रमेश छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक महकमें समेत सामान्य प्रशासन विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।