March 14, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

HATHRAS LIVE | राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया….

Spread the love

 

हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में आवाज़ें उठ रही हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं का कहना है कि वो पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। हालांकि, एक्सप्रेस वे के पास राहुल-प्रियंका के पैदल मार्च को रोक लिया गया है और दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों नेताओं का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने यहां दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई।

बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और धारा 144 लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *