केशकाल | हासम मेमन बनाए गए आईटी सेल एवं शोसल मीडिया के लोकसभा सचिव

हासम मेमन बनाए गए आईटी सेल एवं शोसल मीडिया के लोकसभा सचिव
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व पीसीसी आईटी सेल व शोसल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कांकेर लोकसभा प्रभारी गीतेश गांधी के निर्देशानुसार लोकसभा अध्यक्ष रुहाब मेमन ने आईटी सेल के विभिन्न पदों पर नियुक्ति कर पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें केशकाल के हासम मेमन को लोकसभा सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
आपको बता दें कि हासम मेमन लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रति पूरी निष्ठा से काम करते आ रहे हैं। परिणामस्वरूप आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर के साथ साथ शोसल मीडिया के माध्यम से भी मजबूती प्रदान करने के लिए हासम मेमन को लोकसभा सचिव बनाया गया है।
हासम ने कहा कि मुझे यह नवीन दायित्व सौंपने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व एवं आईटी सेल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ काम करते हुए पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा।