September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

अलविदा लता दीदी | पंचतत्व में विलीन हुई स्वर कोकिला लता मंगेशकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

1 min read
Spread the love

 

Lata Mangeshkar, the voice nightingale merged with the five elements, was cremated with state honors

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे आदित्य ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले, सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर घर से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के ट्रक में रखकर शिवाजी पार्क ले जाया गया। मुंबई के हजारों लोग लता ताई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए। लता जी की पार्थिव देह दोपहर 1.10 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर पहुंची थी।

सुबह 8.12 बजे अंतिम सांस ली –

लता जी की कोरोना रिपोर्ट 8 जनवरी को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि भर्ती होने की खबर भी दो दिन बाद, यानी 10 जनवरी को सामने आई। ब्रीच कैंडी में डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम लता जी का इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी, लेकिन ICU में ही रखा गया, लेकिन रविवार को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *