September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

GOOD NEWS | विराट कोहली ने शेयर की खुशखबरी, बन गए ‘PAPA’, अनुष्का ने नन्ही परी को दिया जन्म, जानियें टीम इंडिया के कप्तान साहब ने क्या कहा …

1 min read
Spread the love

 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है| वह पापा बन गए हैं| अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है| अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ| विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है|

विराट कोहली ने जारी किया बयान, की अपील

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है| हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है| अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं| यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला| हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी|”

बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है| हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे| बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है|

2020 में किया था प्रेगनेंसी का ऐलान

मालूम हो कि 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था| विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे| फैंस के बीच दोनों की जिंदगी के इस बड़े पड़ाव को लेकर खुशी और उत्साह था| अब जब विरुष्का की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *