February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | कन्या शाला की बालिकाओं को एनीमिया मुक्त कोंडागांव के प्रति किया जागरूक

Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार समूचे जिले के स्कूलों में एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के साथ मिल कर स्कूली बच्चों को एनीमिया के बारे में बताते हुए इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में भी एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान के सम्बंध में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान संस्था की प्राचार्या अनिता झा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने बारी बारी से बच्चों को संबोधित करते हुए एनीमिया बीमारी के लक्षण, इससे बचाव के आवश्यक उपाय के बारे में जानकारी दिया गया।
एनीमिया के प्रति जागरूक फैलाना अति आवश्यक- 
प्राचार्या अनिता झा ने कहा कि आज के समय में बच्चों का एनीमिक होना बेहद आम समस्या बनता जा रहा है। कुछ बच्चे जन्म के बाद एनीमिया हो जाता है तो कुछ बच्चों में जन्मजात एनीमिया की समस्या होती है। अगर महिला के शरीर में खून की कमी होती है तो ऐसे में बच्चा भी जन्म के समय एनीमिक हो सकता है। इसलिए कलेक्टर महोदय के पायलट प्रोजेक्ट एनीमिया मुक्त कोंडागांव के तहत हम स्कूली बालिकाओं को इस बीमारी के प्रति सम्पूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से तीन चरणों मे बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया जाना है।
ये रहे मौजूद-
इस दौरान व्याख्याता एम.जी इक्का, सुनीति सोनी, पी. राठौर, पी.एल सलाम, डी.आर मंडावी, के.एल ठाकुर, सुप्रिया अवधिया, संगीता सिन्हा, अलीशा मिंज, लक्ष्मी नेताम अनुराधा स्वर्णकार, संध्या शुक्ला, सरिता नेताम एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *