मुंबई | गंदी बात फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना के ऊपर एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट कर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि गहना वशिष्ठ इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। उनका विवादों से पुराना नाता है। कई बार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना ने कई विज्ञापनों के साथ ही हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपनी प्रतिभा दिखाई है। गहना कई बार पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनके एक फोटोशूट की वजह से उनके साथ मारपीट भी की गई थी।
साल 2020 में गहना वशिष्ठ उस समय सुर्खियों में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गहना ने इस वीडियो में अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटा हुआ था और इसी के साथ वो काफी इरॉटिक अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। जिसके बाद मुंबई में कुछ लोगों ने गहना के साथ मारपीट भी की थी। इस वीडियो पर गहना ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने अपलोड किया है। हालांकि इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट भी माना गया।
वहीं 2019 में गहना वशिष्ठ शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गहना कई घंटों से लगातार बिना कुछ खाए- पीए शूटिंग कर रही थीं। जिसके चलते वो बेहोश हो गईं और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। गहना कई दिनों तक अस्पताल में बेहोश रही थीं। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें इलाज मिलने में कुछ मिनट की देरी हो जाती तो उनका बचना मुश्किल था।
बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज दी बात में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक में काम किया था। गहना वशिष्ठ अब तक करीब 70-80 विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। साथ ही 30 साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर क्रिकेट वर्ल्डकप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था। उनके इस शो को फैंस का भरपूर प्यार भी मिला था।
गहना की टीम ने दिया बयान –
गहना की टीम ने अभिनेत्री के पोर्न रैकेट में शामिल होने से इनकार किया है।
गहना की टीम ने बयान में कहा कि ‘उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उन्होंने कोई पोर्नोग्राफी का काम नहीं किया है। राज्य को किसी कलाकार या निर्देशक के रचनात्मक और कलात्मक अभिव्यक्ति पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
वह दूसरों द्वारा चलाए जा रहे इस कथित पोर्न रैकेट में बिल्कुल भी शामिल नहीं हैं। नवंबर 2019 में वह एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर थीं और मौत को मात देकर बाल-बाल बची हैं। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर है। जब उनकी गिरफ्तारी हुई उनका शुगर लेवल 600 था। उनके निजी डॉक्टर ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।
गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी पूरी तरह से निर्दोष हैं। वह किसी भी तरह के पोर्न रैकेट में शामिल नहीं हैं। अपनी कंपनी जीवी स्टूडियोज की निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने केवल ऐसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है जो कानूनी तौर पर मान्य हैं। कुछ लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें फंसाया जा रहा है।
गहना की टीम ने आगे कहा कि ‘हमें न्यायपालिका और भारतीय कानूनी प्रणाली पर पूरा भरोसा है। दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस ने गहना की इरॉटिका (Erotica) फिल्म मेकिंग काम को हार्ड पोर्न के साथ मिला दिया है। कानूनी तौर पर दोनों में फर्क है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट से गहना को न्याय मिलेगा।
बता दें कि वेब सीरीज ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट करने और अपलोड करने में कथित भूमिका होने के चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य मॉडल, साइड अभिनेत्रियों और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है। जिन पर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है।